रानीगंज वृक्ष वाटिका

‘रानीगंज वृक्ष वाटिका’ बिहार राज्य के अररिया जिला मुख्यालय से 30 कि० मी० पश्चिम में स्थित है। यह पटना से 310 कि०मी० उत्तर-पूर्व में एवं फारबिसगंज फ़ोर-लेन (एन० एच० 57) से दक्षिण कुर्सेला जाने वाले एस० एच० 77 के पूरब किनारे 25 कि० मी० की दूरी पर अवस्थित है। यह स्थल बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित वन भूमि है।‘रानीगंज वृक्ष वाटिका’ क्षेत्र को पूर्व में हसनपुर बालू-धीमा के नाम से जाना जाता था।289 एकड़ में फैले इस क्षेत्र को प्राकृतिक वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है| इसके परिवर्तित स्वरुप को पर्यटकों के आवश्यकतानुसार आकर्षक रूप प्रदान किया गया है। वर्तमान में ‘रानीगंज वृक्ष वाटिका’ बिहार राज्य का एक अत्यंत दर्शनीय, मनोरम पर्यटन स्थल, प्रकृति एवं स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल तथा शोधार्थियों हेतु अध्ययन स्थल के रूप में निर्मित किया गया है।

बाय एयर

अररिया से निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा हवाई अड्डा है जो कि जिला मुख्यालय से लगभग 150 किमी दूर है ।

ट्रेन द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया के लिए नियमित ट्रेन उपलब्ध है। नजदीकी रेलवे स्टेशन अररिया कोर्ट और अररिया आर० एस० है।

सड़क के द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया स्थित जीरो माइल बस अड्डा तक नियमित बसें हैं. जहाँ रानीगंज वृक्ष वाटिका महज 30 किमी कि दूरी पर है।

जैव विविधता उद्यान कुसियारगाँव

बिहार का पहला बायोडाइवर्सिटी पार्क अररिया के कुसियारगांव में बन कर तैयार हो गया है। इसके बनने से जहां शोधकर्ताओं के लिए एक राह खुला है। वहीं ये पार्क पर्यटन को भी काफी बढ़ावा दे रहा है। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमाटर की दूरी पर एनएच-57 पर होने के कारण दूर से आने जाने वालों के नजर से ये पार्क बच नहीं पाता है।

बाय एयर

अररिया से निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा हवाई अड्डा है जो कि जिला मुख्यालय से लगभग 150 किमी दूर है।

ट्रेन द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया के लिए नियमित ट्रेन उपलब्ध है। नजदीकी रेलवे स्टेशन अररिया कोर्ट और अररिया आर० एस० है ।

सड़क के द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया स्थित जीरो माइल बस अड्डा तक नियमित बसें हैं. जहाँ से जैव बिविधता उद्यान कुसियारगाँव महज 10 किमी कि दूरी पर है ।